{"_id":"615b50b08ebc3ed3d2371288","slug":"the-outbreak-of-fever-did-not-stop-in-pailwar-village-80-people-suffered-four-dengue-patients-were-found-akbarpur-news-knp656320164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैलवार गांव में नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, 80 लोग पीड़ित, डेंगू के चार मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैलवार गांव में नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, 80 लोग पीड़ित, डेंगू के चार मरीज मिले
विज्ञापन
पैलावर गांव में बुखार पीड़ित का रक्त सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर। नगर पंचायत के पैलावर में गंदगी व जलभराव से बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को बुखार पीड़ितों की संख्या 30 से बढ़कर 80 हो गई। वहीं डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या आठ हो गई है। एक किशोर की डेंगू से मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी नगर पंचायत सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं करा पा रहा है।
पैलावर गांव में कई दिनों से बुखार का प्रकोप है। पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को बुखार पीड़ित चार लोगों ने प्राइवेट लैब में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार को गांव के बलवीर कठेरिया के बेटे अंजुल उर्फ प्रिंस बाबू (14) की डेंगू से कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जलभराव में डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं।
गांव के लोग निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। लालाराम व इनकी पत्नी सुखदेवी, उपेंद्र त्रिवेदी के बेटे जयस (11), अवधेश की बेटी नैंसी (13), सुरजीत का बेटा मीनू (15) सुनील के बेटे नितिन (13), गीता देवी, शिवराम, कमला कुमार, आशीष, नन्ही, सूर्या का उपचार कानपुर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, ईओ देवहूति पांडेय ने बताया कि पैलावर गांव में साफ सफाई व एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
मोबाइल यूनिट ने किया 68 मरीजों का उपचार
पैलवार में सोमवार को जिले से पहुंची मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 68 मरीजों का उपचार किया। 11 बुखार पीड़ितों की कार्ड से मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। मलेरिया निरीक्षक विशाल सिंह ने टीम के साथ पैलावर में घरों के आसपास जलभराव देखा।