{"_id":"5570961ca7e9a09e14917fa52c998d00","slug":"the-organization-will-first-before-up-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पहले संगठन को देंगे धार, फिर यूपी में करेंगे वार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पहले संगठन को देंगे धार, फिर यूपी में करेंगे वार’
अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 04 Mar 2015 04:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पहले संगठन को मजबूत किया जाएगा, इसके बाद ही यूपी विधानसभा 2017 के चुनाव के बारे में सोचा जाएगा कि लड़ा जाए या नहीं। फिलहाल पार्टी अपने को मजबूत करने में जुटी है।’ ये बातें आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सेंट्रल स्टेशन पर कहीं। वे दिल्ली से लखनऊ जाते समय कुछ देर सेंट्रल पर रुके।
पार्टी की अंदरूनी कलह पर उन्होंने खेद जताया। कहा कि किसी के गोपनीय पत्र लीक करना, पार्टी के संविधान में नहीं है, लेकिन ऐसा किया गया जिससे पार्टी की छवि पर असर पड़ रहा है। इस मामले में क्या होना है इसका फैसला चार मार्च को पार्टी की उच्च स्तरीय कमेटी करेगी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि दिल्ली की जीत से पार्टी उत्साहित जरूर है। पर हर कदम को फूंक फूंक कर उठाना चाहती है। इसी के मद्देनजर, राजधानी में पार्टी ने मार्च निकाल रही है। इसके बाद कानपुर और फिर प्रदेश के अन्य जनपदों में जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान आप से जुड़ने की अपील की जाएगी। साथ ही पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी का प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यालय खुलेगा इससे पहले शताब्दी एक्सप्रेस उनके सेंट्रल पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पार्टी की राष्ट्रीय इकाई के सदस्य ओमेंद्र भारत, नगर संयोजक करीम अहमद, आदर्श वाजपेयी, आलोक सिंह, पंकज सिंह, शिवेंदु मिश्रा, किरन कुशवाहा, डॉ. पुनीतनाथ शुक्ला सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।