{"_id":"64800eb5253f7b1fa907f125","slug":"the-old-man-requested-the-commissioner-for-help-said-sir-save-us-from-our-daughter-in-law-2023-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बुजुर्ग ने कमिश्नर से लगाई मदद की गुहार, बोला- साहब! हमें हमारी बहू से बचा लो...हर बात पर देती है धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बुजुर्ग ने कमिश्नर से लगाई मदद की गुहार, बोला- साहब! हमें हमारी बहू से बचा लो...हर बात पर देती है धमकी
Wed, 07 Jun 2023 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:30 AM IST
सार
Kanpur Crime: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने बहू पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सीपी ने मदद की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने इंस्पेक्टर कल्याणपुर को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एक वृद्धा ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा बचाने की गुहार लगाई है। स्टाफ ऑफिसर ने मामले में कल्याणपुर थाने को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गूबा गार्डन कल्याणपुर निवासी रेखा कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी फर्रुखाबाद निवासी युवती से 4 दिसंबर 2022 को की थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिनों बाद ही बहू का स्वभाव बदल गया। छोटी छोटी बातों पर झगड़ा करती है। पूरे दिन फोन पर बात करती रहती है। रेखा ने बताया कि जब उसका बेटा बहू को समझाने का प्रयास करता तो वह धमकी देती है कि शादी में जितना पैसा लगाया है उससे दोगुना वसूल लूंगी। वह घर अपने नाम करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
भाई को बुलाकर पूरे परिवार को पिटवाया
रेखा ने बताया कि पांच जून की रात दस बजे बहू अचानक चीखने चिल्लाने लगी और अपने भाई को फोन करके बुला लिया। उसका भाई दो लोगों के साथ आया और पूरे परिवार को पीट दिया। साड़ी का फंदा बनाकर रेखा और उनके बेटे के गले में डालकर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। कल्याणपुर पुलिस को मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। -अशोक सिंह, स्टॉफ आफिसर, पुलिस कमिश्नर कार्यालय