फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The officers kept making the outline, the farmers made a temporary cowshed

अफसर बनाते रहे रूपरेखा, किसानों ने बना दी अस्थायी गोशाला

Fri, 25 Feb 2022 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
The officers kept making the outline, the farmers made a temporary cowshed
राजपुर (कानपुर देहात)। बीहड़ पट्टी में छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों को निजात दिलाने के लिए अफसर रूपरेखा बनाते रहे और किसानों ने अस्थायी गोशाला बनाकर तैयार कर दी। इसमें 71 मवेशियों के चारे का इंतजाम भी है।
विज्ञापन

बीहड़ पट्टी के गांवों में किसान छुट्टा मवेशियों से परेशान हैं। फसल बचाने की कवायद में जुटे भाल गांव के किसानों ने जनवरी में गांव के बाहर खाली पड़ी जमीन में अस्थायी गोशाला बनाने का निर्णय लिया। प्रधान बब्बन दीक्षित के नेतृत्व गांव के कई किसानों ने लकड़ी व कंटीले तारों से गोशाला की घेराबंदी कर 71 मवेशियों को रखकर चारे पानी की व्यवस्था कर दी। इसके लिए किसानों ने अपने स्तर से चंदा जुटाकर भूसा का इंतजाम किया है। एक महीने से किसान मवेशियों की देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि बीहड़ पट्टी के किसानों के पास सिंचित भूमि बहुत कम है। बड़ी लागत और मेहनत से तैयार फसलों को छुट्टा मवेशी नुकसान पहुंचाते है। ऐसे में किसानों के सहयोग से अस्थायी गोशाला बनाई गई है। वहीं, किसानों की शिकायतों पर कई माह से अधिकारी रूपरेखा तैयार कर रहे थे, लेकिन किसान इससे एक कदम आगे निकल गए
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इंसेट-
चारे का बंदोबस्त करने का इंतजाम भी हवा
राजपुर बीडीओ बीएस शुक्ला ने एडीओ पंचायत व टीम के साथ गोशाला का 10 दिन पहले निरीक्षण कर भूसा चारे के इंतजाम का आश्वासन किसानों को दिया था, लेकिन चारे का बंदोबस्त करने का दावा भी हवा में निकल गया।

----
बयान -
किसानों की गोशाला को स्थायी गोशाला बनाने की कवायद शुरू की गई है। आचार संहिता समाप्त होने पर प्रस्ताव तैयार कर इस्टीमेट बनाया जाएगा। लगभग सात लाख की लागत से टिन शेड लगाकर गोशाला तैयार की जाएगी। - बीएस शुक्ला, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed