Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The numbers of six pairs of express trains will change starting in January.

Kanpur News: जनवरी से बदल जाएंगे छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर

Thu, 05 Nov 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The numbers of six pairs of express trains will change starting in January.
कानपुर। रेलवे ने छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था एक जनवरी से लागू होगी। इन ट्रेनों में कानपुर सेंट्रल से चलने और गुजरने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस और काठगोदाम गरीब रथ भी शामिल हैं। इसके अलावा रक्सौल-एलटीटी, इस्लामपुर-नई दिल्ली और लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस के नंबर भी बदलेंगे।
विज्ञापन

जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस पांच जनवरी से 14670 की जगह 12470 और वापसी में छह जनवरी से 14669 की जगह 12469 नंबर से चलेगी। काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीब रथ 11 जनवरी से 12210 के स्थान पर 14698 और वापसी में 12 जनवरी से 12209 की जगह 14697 नंबर से संचालित होगी।
विज्ञापन

अन्य ट्रेनों में रक्सौल-एलटीटी का नंबर 12545 से 15545 (7 जनवरी) और वापसी में 12546 से 15546 (2 जनवरी) होगा। इस्लामपुर-नई दिल्ली का 20801 से 18633 और वापसी में 20802 से 18634 (1 जनवरी) होगा। लखनऊ-रायपुर का 12535 से 15319 और वापसी में 12536 से 15320 (1 जनवरी) होगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने यात्रियों से वेबसाइट, एनटीईएस या हेल्पलाइन से नए नंबर की जानकारी लेकर टिकट बुक कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed