फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The number of diarrhea patients was high in the health fair.

Kanpur News: आरोग्य मेले में डायरिया के मरीजों की संख्या रही अधिक

Mon, 01 Jun 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 01 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The number of diarrhea patients was high in the health fair.
राजपुर। गर्मी में मौसमी बीमारियों का दायरा बढ़ गया है। इसमें डायरिया के मरीजों की संख्या ज्यादा है। रविवार को राजपुर व रसधान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इस दौरान दोनों पीएचसी में 75 मरीजों ने इलाज कराया। जिनमें बुखार व उल्टी पेट दर्द, से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

रविवार को राजपुर पीएचसी के आरोग्य मेला में पहुंचे मरीजों में डायरिया के अलावा वायरल फीवर, जुकाम, खांसी, बदन दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज को आए उल्टी पेट दर्द से पीड़ित कई बच्चों में डायरिया के लक्षण मिले। डॉक्टरों ने दवाइयां के साथ बदलते मौसम में खानपान की सावधानी बरतने का परामर्श दिया। दोपहर 12 बजे मेला पर्यवेक्षक रूरा सीएचसी के चिकित्सक सुनील कुमार ने आरोग्य मेले का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं परखीं। उन्होंने इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों को ओआरएस वितरण करने के निर्देश दिए। यहां डॉ. हरदीप, डॉ. आशीष मिश्रा के अलावा पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

इधर रसधान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खांसी, बुखार, चक्कर व शरीर में खुजली के मरीजों की संख्या अधिक रही। रसधान की मेहरूननिशा, शमसीदा, रूही, अंकित, जयवीर ने पेट दर्द की समस्या बताई। डॉ. सना कौसर ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया गया। बुजुर्गों में खांसी और सीने में खरखराहट की समस्या होने पर जांच के बाद दवाइयां दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते बड़ी संख्या में लोग वायरल बुखार, जुकाम, खांसी जैसे रोगों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed