फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The needy are circling for loan due to closure of the portal

Kanpur News: पोर्टल बंद होने से ऋण के लिए चक्कर लगा रहे जरूरतमंद

Sat, 15 Feb 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The needy are circling for loan due to closure of the portal
अकबरपुर निकाय स्थित वेंडिंग जोन में दुकान पर मौजूद ग्राहक। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। नगर निकायों में रेहड़ी पटरी दुकानदारों की आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना का पोर्टल पिछले 13 दिन से बंद है। ऐसे में औपचारिकता पूरी करने के बाद भी जरूरमंदों को ऋण नहीं मिल पा रहा है। जिले में ऐसे करीब 745 दुकानदार हैं।
विज्ञापन


नगरीय क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी पटरी दुकानदारों को वित्तीय मदद दी जाती है। इसमें डूडा की ओर से जरूरमंदों की मदद की जाती है। पहली बार ऋण में दस हजार रुपये मिलते हैं। दूसरी बार ऋण में 20 हजार रुपये और तीसरी बार ऋण के तौर पर 50 हजार रुपये मिलते हैं। पहला ऋण जमा करने पर दूसरा और दूसरा जमा करने पर तीसरा ऋण स्वीकृति का नियम है।
विज्ञापन

इधर स्वनिधि पोर्टल पर 31 जनवरी से आवेदन बंद हैं। इससे ऋण के लिए सारी औपचारिकता पूरी करने और पूर्व में लिए ऋण की अदायगी की अनापत्ति बैंक मिलने के बाद भी जरूरतमंद रेहड़ी पटरी दुकानदार निकाय कार्यालय की संस्तुति के बाद भी भटक रहे हैं। पहले, दूसरे व तीसरे ऋण के लिए करीब 745 रेहड़ी पटरी दुकानदारों का ऋण का इंतजार बढ़ गया है। डूडा कार्यालय में पीएम स्वनिधि योजना पटल सहायक हिमांशु मिश्रा ने बताया कि पोर्टल बंद होने की वजह से ऋण मंजूरी अटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........................
वर्जन......
रेहड़ी पटरी दुकानदारों के लिए ऋण स्वीकृति का पीएम स्वनिधि पोर्टल बीते कुछ दिनों से बंद है। इसकी वजह से आगे के ऋण की स्वीकृत अटकी है। पोर्टल खुलने पर ही ऋण दिए जा सकेंगे। आवेदकों को पोर्टल बंद होने से अवगत कराया गया है। - अजय कुमार, पीओ डूडा
.............
एक नजर में लाभार्थी
पीएम स्वनिधि योजना वर्ष 2020 में शुरू हुई थी। जिले की 13 नगर निकायों में पहले ऋण के 5, 370 रेहड़ी पटरी दुकानदारों को दिया जा चुका है। वहीं दूसरा ऋण 1, 565 रेहड़ी पटरी दुकानदारों को मिल चुका है। जबकि तीसरा ऋण केवल 138 रेहड़ी पटरी दुकानदारों को मिला है। ................
केस एक :
पहला और दूसरा ऋण लेकर अदा कर दिया। बैंक से अनापत्ति भी मिल गई और निकाय की ओर से तीसरे ऋण की संस्तुति भी की जा चुकी है, लेकिन पोर्टल बंद होने से ऋण नहीं मिल पा रहा है। कई बार बैंक के चक्कर लगा चुके हैं। - कैलाश, नेहरू नगर अकबरपुर।

................

केस दो :
पीएम स्वनिधि योजना में पहले ऋण लेना है। कई बार निकाय कार्यालय में चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने की जानकारी दी जा रही है। इससे भाग दौड़ हो रही है। - अतुल नेहरू नगर अकबरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed