फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The miscreants who robbed morning walkers in Kanpur arrested

Kanpur: मार्निंग वॉकरों से लूटपाट करने वाले ममेरे भाई गिरफ्तार, महिला मित्र की स्कूटी से करते थे वारदात

Wed, 02 Nov 2022 09:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Nov 2022 09:19 PM IST
सार

मार्निंग वॉकर्स और महिलाओं से लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बर्रा और नौबस्ता क्षेत्र में छह से अधिक लूट कर चुके थे और दिल्ली में छिपे थे। आरोपी महिला मित्र की स्कूटी से वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
The miscreants who robbed morning walkers in Kanpur arrested
आदित्य सोनकर और आयुष सोनकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के दक्षिण क्षेत्र में मॉर्निंग वॉकरों और राह चलती महिलाओं से लूटपाट करने के आरोपी ममेरे भाई हनुमंत विहार निवासी गोविंद उर्फ आदित्य सोनकर और आयुष सोनकर को बर्रा पुलिस ने दिल्ली के पालम गांव से गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के पास से सोने की दो चेन, नकदी और स्कूटी बरामद हुई है।

विज्ञापन

आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए महिला मित्र की स्कूटी का इस्तेमाल करते थे। साउथ क्षेत्र में हुई लूट की छह वारदात का आरोपियों ने खुलासा किया है। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया साउथ जोन में अचानक लूट की वारदात बढ़ गईं थीं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले बर्रा दो में शिक्षिका ईशा अरोड़ा के साथ चेन लूट हुई थी। इसके बाद बर्रा रोड पर ई-रिक्शा पर बैठी संगीता राय की चेन भी स्कूटी सवार लूट ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के सहारे पुलिस ने लुटेरों का पता लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर 30 अक्तूबर की रात बर्रा पुलिस ने दिल्ली के पालम गांव से गोविंद और आयुष को गिरफ्तार कर लिया। स्कूटी ग्वालटोली निवासी आदित्य की गर्लफ्रेंड के घर से बरामद की गई। आरोपियों ने बर्रा क्षेत्र में हुईं चार लूटें और नौबस्ता क्षेत्र की दो लूटों की बात कबूली है। दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed