फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The miscreants looted the bike and goods after beating the factory guard.

Kanpur News: फैक्टरी के गार्ड को मारपीट कर बदमाशों ने बाइक व सामान लूटा

Fri, 08 Dec 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 08 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the bike and goods after beating the factory guard.
शिवली। कानपुर नगर के सचेंडी स्थित एक फैक्टरी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे गार्ड सुपरवाइजर को मैथा नहर पर बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। मारपीट कर बदमाशों ने गार्ड को मरणासन्न कर दिया। इसके बाद उसकी बाइक, मोबाइल, नकदी समेत अन्य सामान लूटकर भाग निकले। लूट की जानकारी पर पुलिस ने घायल गार्ड को अस्पताल पहुंचाया। नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की, मगर पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र रामरतन कानपुर नगर के सचेंडी स्थिति एक बैग फैक्टरी में गार्ड सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। बुधवार रात 9 बजे के करीब वह ड्यूटी पूरी कर बाइक से मैथा नहर रोड होकर घर वापस लौट रहा था। जब वह जशापुरवा के पास नहर पटरी पर पहुंचा दो बाइक सवारों ने उसे रोककर मारपीट की और उसकी बाइक, मोबाइल व पास में मौजूद नकदी व अन्य सामान लेकर भाग निकले। किसी तरह गार्ड ने पास के गांव के लोगों के पास पहुंच कर मदद मांगी। गंभीर रूप से घायल होने पर लोगों ने उसे शिवली अस्पताल पहुंचाया। लूट की जानकारी पर अस्पताल पुलिस पहुंची। पुलिस को उसने बताया कि जैसे ही जशापुरवा के पास सुनसान स्थान पर पहुंचा तभी दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी। वह शोर मचाता, इससे पहले बदमाशों से एक ने उसकी बाइक छीन ली और अन्य उसका मोबाइल व सामान लेकर भाग निकले। शिवली कोतवाल शिवनरायन सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों से इस बात पूछताछ की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
इंसेट
दो दिन में दो घटनाएं, लोगों में दहशत
शिवली। दो दिन में सचेंडी मैथा मार्ग पर बदमाशों के घटनाओं को अंजाम देने से रात में चलने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने शाहपुर गांव के पास बलुवापुर के राजकुमार से डायरी,चाबी व कुछ पुराने जेवर वाला बैग चोरी कर लिया था। इसके बाद बुधवार रात गार्ड के साथ घटना हो गई। कानपुर से बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी मार्ग से आना जाना करते हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed