{"_id":"68b1f804ae15229653048ff4","slug":"the-minister-in-charge-honored-the-players-etawa-news-c-216-1-etw1004-130055-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रभारी मंत्री ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रभारी मंत्री ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित
विज्ञापन
इटावा। मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन किया जा रहा है। खेल दिवस का उद्घाटन व खेल सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि और जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने खेल दिवस पर किए जाने वाले आयोजनों व खेल विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय और अंकरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। हॉकी के राकेश टंडन, बीएस नेगी, नागेंद्र सिंह, गुरुप्रीत सिंह, एसके सारकी, अनिल शर्मा, अशोक पांडे, शाहिद परवेज, अर्जुन यादव, भूपेंद्र सिंह, अजय यादव, मोहम्मद राशिद, नवीन सचदेवा, पप्पू ठेरावाला, श्रीकांत, धीरेंद्र शर्मा, सतीष बिश्नोई को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे मौजूद रहे। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन