फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The mill operator died due to electric shock

Kanpur News: करंट की चपेट में चक्की संचालक की जान गई

Sun, 20 Jul 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The mill operator died due to electric shock
भरथना। मोहल्ला सती मंदिर में स्थित आटा चक्की के संचालक टिनशेड के खंभे में लटके खुले तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक मिथलेश शाक्य उर्फ बाबाजी (60) निवासी मोहल्ला सती मंदिर भूतल पर ही आटा की चक्की चलाते थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह चक्की खोलने के बाद दुकान के आगे पड़े टिनशेड में साफ-सफाई करने लगे। इसी दौरान टिनशेड के खंभे में लटके खुले तार से उनका हाथ छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें पास के निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन मिथलेश को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी विनोद कुमारी, तीन पुत्र अनुपम उर्फ गोलू (28), अंकित (25) व शिवम (22) बिलखते रहे। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। पड़ोसी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, सभासद बबलू यादव आदि ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed