{"_id":"68e8284e71a77d5ad70cde55","slug":"the-message-given-through-the-play-is-that-women-are-also-part-of-the-family-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1292099-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नाटक से दिया संदेश, महिलाएं भी परिवार का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नाटक से दिया संदेश, महिलाएं भी परिवार का हिस्सा
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री प्रो. भारत गुप्ता एवं उनकी पत्नी युक्ति गुप्ता ने किया।
स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज के विद्यार्थियों ने सारा आकाश नाटक का मंचन किया। इसका निर्देशन बीए ऑनर्स की छात्रा अक्षिता सचान ने किया। नाटक से संदेश दिया गया कि लड़कियां भी परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें विवाहोपरांत सशक्त किया जाना चाहिए न कि उपेक्षित।
कार्यक्रम में मुंशी प्रेमचंद की कहानी सद्गति पर आधारित नाटक ने दर्शकों को सामाजिक असमानताओं पर विचार करने को प्रेरित किया। प्रो. भारत गुप्त ने छात्रों की प्रस्तुतियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नाटक, संगीत और कला समाज को आत्मचिंतन का अवसर देते हैं। उन्होंने छात्रों को भारतीय नाट्य परंपरा से जुड़ने और कला को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाने की प्रेरणा दी। संयोजिका डॉ. सोनाली मौर्या ने संवाद सत्र का संचालन किया। यहां डॉ. अंकित त्रिवेदी, डॉ. सोनाली मौर्या, डॉ. प्रभात गौरव मिश्रा, डॉ. लक्ष्मण कुमार, डॉ. सुमना विश्वास, डॉ. पूजा अग्रवाल मौजूद रहीं।