{"_id":"69e289e13817ec34c20ea732","slug":"the-mercury-may-reach-43-degrees-tomorrow-the-weather-department-issued-an-alert-the-temperature-will-continue-to-rise-until-the-24th-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1493723-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कल 43 डिग्री तक पहुंच सकता पारा, मौसम विभाग का अलर्ट, 24 तक लगातार बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कल 43 डिग्री तक पहुंच सकता पारा, मौसम विभाग का अलर्ट, 24 तक लगातार बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन
कानपुर। गर्मी अब विकराल रूप लेने लगी है। मौसम विभाग ने 18 से 24 अप्रैल तक लगातार तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही रविवार तक पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान लू चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले सप्ताह की शुरुआत में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा लेकिन 23 और 24 अप्रैल को यह और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। राजस्थान से आ रहीं गर्म पछुआ हवाओं, आसमान के साफ रहने और देश में बने एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम के कारण गर्मी बढ़ती जा रही है। हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं का असर भी कमजोर पड़ा है। नमी भी कम होने से धूप की तपिश बढ़ गई है। सीएसए की मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री रहा। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर स्थापित केंद्र के अनुसार पारा 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज का मौसम
अधिकतम तापमान: 40.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक)
न्यूनतम तापमान: 19.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम