{"_id":"31d571381493cac55173c597ff8db438","slug":"the-mercury-dropped-to-4-5-degrees-in-24-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में 4.5 डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में 4.5 डिग्री गिरा पारा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
दो दिनों से चल रही पछुआ हवाओं ने दिन और रात का पारा सामान्य से भी कम कर दिया है। दिन का पारा 19.0 से गिरकर 17.4 और रात का पारा 8.8 से गिर कर 4.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
सुबह की आर्द्रता 95 से बढ़ कर 97 और दोपहर की आर्द्रता 64 फीसदी रिकार्ड की गई। ऐसे में रविवार जनवरी महीने का सबसे ठंडा दिन रहा।
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आर्द्रता अधिक होने से इस हफ्ते कोहरा छाया रहेगा। सोमवार के बाद दिन और रात के तापमान में बदलाव होगा।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि दिन का पारा सामान्य से करीब 1.4 और रात का पारा लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे है। सोमवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
हवा गलन और ठंड बढ़ाएगी, लेकिन मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बदरी कम होगी और आसमान साफ होगा।
चार दिनों में पारे का उतार चढ़ाव (डिग्री सेल्सियस में)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
13 जनवरी 25.0 8.8
14 जनवरी 24.8 9.4
15 जनवरी 21.2 8.8
16 जनवरी 19.0 8.8