फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The mercury dropped due to moist winds, but the humidity increased

Kanpur News: नम हवाओं से गिरा पारा, लेकिन उमस बढ़ी

Thu, 01 May 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped due to moist winds, but the humidity increased
कानपुर। नमी भरी हवाओं की वजह से छाए बादलों ने उमस बढ़ा दी। इससे ताप सूचकांक सामान्य 40 से 12 डिग्री बढ़कर 52 पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानव स्वास्थ्य के लिए 40 डिग्री से कम तापमान अच्छा है।
विज्ञापन

नमी भरी हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम हो गया, लेकिन बादल छाए रहने की वजह से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से नमी और बढ़ेगी। इससे तेज हवाएं चलेंगी और गरजने वाले बादल आ सकते हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं में नमी की मात्रा और बढ़ गई है। गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में पहुंच जाएगा। वहां से भी नम हवाएं आएंगी। तीन तरफ से आकर नम हवाएं मिलेंगी तो तराई, प्रदेश के मध्य और पश्चिमी क्षेत्र में नमी बढ़ेगी। इससे मौसम बदलेगा और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही आंधी-अंधड़ और तेज हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह की नमी का प्रतिशत 70 हो गया है। वहीं, दोपहर को नमी का प्रतिशत 37 रहा है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं 12.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। मौसम विभाग ने दो और चार मई के बीच स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed