फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The maximum temperature dropped from 38 to 18 degrees, with the weather expected to deteriorate even today.

Kanpur News: 38 से 18 डिग्री पर आया अधिकतम पारा, आज भी मौसम बिगड़ने के आसार

Sun, 05 Apr 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped from 38 to 18 degrees, with the weather expected to deteriorate even today.
कानपुर। अरब सागर, फारस की खाड़ी, बंगाल की खाड़ी आदि क्षेत्रों से लो प्रेशर जोन में तेजी से नमी आने के कारण शनिवार शाम को जमकर बारिश हुई। शनिवार दोपहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चक्रवात उठने के बाद शाम पांच बजे पारा 18 डिग्री पर आ गया। दोपहर को नमी 37 प्रतिशत की गई लेकिन बारिश के बाद शत प्रतिशत हो गई।सीएसए के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पांच दिन तक हल्के और मध्यम बादल छाए रहेंगे। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि यह प्री मानसून बारिश है। इसमें आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि होती है। बिजली गिरने का अंदेशा रहता है। डॉ. पांडेय ने बताया कि चक्रवात कानपुर मंडल पर रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि इस समय देश में कई स्थानों पर चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हैं। यूपी से जम्मू कश्मीर तक बादलों की शृंखला बनी हुई। तेज धूप की वजह से जैसे ही लो प्रेशर जोन बना, नमी खिंचकर इस तरफ आ गई। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की नमी भी आ गई। नमी से बादल और चक्रवात बन गया। चक्रवाती घेरा बने रहने से लगातार बारिश होती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed