फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The match will determine the playoff against Green Park

ग्रीनपार्क के मैच तय करेंगे प्लेआफ मुकाबले

Thu, 12 May 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 12 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The match will determine the playoff against Green Park
ग्रीनपार्क में खिलाड़ियों के लिए पैवेलियन तैयार करते कर्मचारी - फोटो : amarujala
अमित अवस्थी
विज्ञापन

कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहली बार हो रहे आईपीएल मैच, आईपीएल सीजन-9 के प्लेआफ मुकाबले भी तय करेंगे। ऐसे में 19 और 21 मई को यहां होने वाले मैच और भी रोमांच पैदा करेंगे। यहां पर जीतने वाली टीम का प्लेआफ (अगला राउंड) खेलना लगभग तय हो जाएगा।
आईपीएल में प्रत्येक टीम 14-14 मैच खेलती हैं। स्टेडियम में 19 मई को गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा। गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (दोनों टीमों का) का यह 13वां मुकाबला होगा। गुजरात लायंस मौजूदा समय में 11 मैच खेलकर (सात जीते, चार हारे) 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम को अपना 12वां मैच 14 मई को रॉयल चैलेंजर बंगलूरू के खिलाफ खेलना है। यदि टीम जीतती है तो वह शीर्ष पर आ जाएगी। इसके बाद टीम के दोनों मैच (13वां और 14वां) शहर स्थित ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसी तरह कोलकाता नाइट राइडर्स अभी तक 10 मैच खेलकर (छह जीते) 12 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम का अगला मैच 16 जुलाई को रॉयल चैलेंजर बंगलूरू के साथ होगा। इसके बाद टीम को शहर में खेलना है। यदि टीम मैच जीतती है तो उसके प्लेआफ में जाने की राह आसान हो जाएगी। वहीं अंक तालिका में पांचवें स्थान पर चल रही मुंबई इंडियंस के लिए 21 मई का मैच महत्वपूर्ण होगा। मुंबई इंडियंस का भी यह लीग में आखिरी मैच होगा। बता दें अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें प्लेआफ मुकाबले खेलेंगी। आईपीएल में कुल आठ टीमें खेल रही हैं।
विज्ञापन

खेल विभाग यूपीसीए पर मेहरबान
कानपुर (ब्यूरो)। खेल विभाग उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) पर मेहरबान है। एक साल तक विभाग ने बिजली के बिलों का भुगतान किया है। अब आईपीएल मैच होने के कारण विभाग लेखा-जोखा जुटाने में जुट गया है। बीते साल शासन और यूपीसीए के बीच एमओयू हुआ था, इसकी शर्तों के मुताबिक स्टेडियम के आधे भाग के बिजली उपयोग का किराया यूपीसीए को देना था। लेकिन यूपीसीए ने अक्तूबर 2015 से मई 2016 तक बिजली का बिल ही नहीं जमा किया। पूरा किराया खेल विभाग ही देता रहा। करीब दो लाख रुपये का भुगतान इस अवधि में खेल विभाग ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ऊषा लाल ने बताया कि ग्रीनपार्क में हॉस्टल भी है। इसके अलावा कर्मचारी रहते हैं। खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए बिजली का बिल दिया गया। यदि बिल न जमा होता तो बिजली कट जाती। इस संबंध में यूपीसीए को पत्र लिखा गया है। यूपीसीए के निदेशक एसके अग्रवाल का कहना है कि यह कोई बड़ा मुद्दा नही है। जो भी बिजली का बिल होगा जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से मार्निंग वॉकर की नो एंट्री
कानपुर (ब्यूरो)। ग्रीनपार्क स्टेडियम में सुरक्षा के इंतजाम पुलिस विभाग ने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने बुधवार को जिमखाने में अस्थायी कार्यालय खोल दिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ऊषा लाल ने बताया कि ग्रीनपार्क में बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, क्रिकेट सहित अन्य खेल की गतिविधियों पर 22 मई तक रोक लगा दी गई है। इस दौरान ग्रीनपार्क स्टेडियम में मार्निंग वॉकर भी नहीं आ सकेंगे। यूपीसीए के पदाधिकारी ने बताया कि 19 मई के मैच की टीमें 17 मई को शहर आ जाएंगी। गुजरात लायंस फ्रेंचाइजी के मालिक केशव बंसल गुरुवार को शहर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed