फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The match was decided in the super over, Rajpur's team emerged victorious.

Kanpur News: सुपर ओवर में मैच का हुआ फैसला, राजपुर की टीम बनी विजेता

Mon, 05 Jan 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 05 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The match was decided in the super over, Rajpur's team emerged victorious.
झींझक। मुंडेरा के मैदान में रविवार को पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा प्रीमियम लीग-5 का फाइनल मैच खेला गया। राजपुर व अमरौधा की टीमों के 145-145 रन बनाए जाने पर मैंच टाई रहा। इसके बाद खेले गए सुपर ओवर में राजपुर की टीम ने अमरौधा को हराकर एपीएल ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने पर सत्येंद्र गौतम को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कंचौसी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि संतोष त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से मिलकर शुभकामनाएं दीं। आयोजक मंडल से डॉ. पंकज संखवार, प्रदीप यादव, महाराज सिंह, प्रमोद पाल व मंजीत सिंह ने अतिथियों को स्मृतिचिह्न देकर स्वागत किया। अमरौधा टीम के कप्तान सीबू सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। राजपुर की टीम ने कप्तान सत्येंद्र गौतम के 51, रविंद्र के 42 व हिमांशु के 24 रनों के सहयोग से 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 145 रन बनाए। 146 रन बनाने के लिए मैदान में उतरी अमरौधा की टीम ने ओम बाबू के 33, विकास यादव के 26 और अंकित सचान के 24 रनों के सहयोग से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 145 रन बना लिए।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता अनंत त्रिवेदी ने बताया कि दोनों टीमों के रन बराबर होने पर मैच टाई हो गया। इस पर हार-जीत का फैसला करने के लिए खेले गए सुपर ओवर में अमित यादव यादव की गेंद के आगे अमरौधा की टीम दो विकेट खोकर चार रन बना सकी। राजपुर टीम के कप्तान ने दो गेंद में ही पांच रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अमित यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व सिद्धेश्वर त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक की ट्रॉफी दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष कंचौसी राजेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि संतोष त्रिपाठी ने विजेता व उपविजेता टीम के सदस्यों को मेडल पहनाकर ट्रॉफी सौंपी। यहां अनिरुद्ध, विवेक, विजय, अरविंद,गौरव, निखिल, अमित, गोल्डी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed