फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The mastermind had kept the videos safe to blackmail everyone.

Kanpur News: सबको ब्लैकमेल करने के लिए मास्टरमाइंड ने सुरक्षित रखे थे वीडियो

Tue, 07 Apr 2026 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The mastermind had kept the videos safe to blackmail everyone.
कानपुर।
विज्ञापन

किडनी कांड के खुलासे के बाद पुलिस ने जिस शिवम अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है वह बेहद शातिर है। उसके मोबाइल से पुलिस को किडनी ट्रांसप्लांट मामले से जुड़े 16 वीडियो बरामद हुए हैं जो कि इस मामले से जुड़े लोगों के हैं। जिन्हें ब्लैकमेल करने की नीयत से आरोपी ने उन वीडियो को सुरक्षित रखा था।
शिवम अग्रवाल आठवीं पास एंबुलेंस चालक है लेकिन क्षेत्रीय लोग उसे डॉक्टर शिवम के नाम से जानते हैं। वैसे उसका मुख्य काम इलाके में संचालित अस्पतालों के लिए कमीशन पर गांव-देहात से मरीज खोजकर लाना था। जांच में सामने आया कि कल्याणपुर के देवीसहायनगर निवासी शिवम आहूजा हॉस्पिटल की डॉ. प्रीति आहूजा और डॉ. सुरजीत आहूजा के संपर्क में था। उसने ही किडनी बेचने वाले आयुष से संपर्क किया था। वह किडनी खरीदने वाली पारुल से संपर्क करने वाले मेरठ के अफजल और ट्रांसप्लांट को टीम को लाने वाले परवेज सैफी के संपर्क में भी था। परवेज गाजियाबाद से लूट और डकैती में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

उसके मोबाइल में पंजाब के तरणतारण के मंजिंदर सिंह का वीडियो है। उन्होंने आहूजा अस्पताल के डॉक्टर दंपती और उनके साथियों पर ट्रांसप्लांट के नाम पर 43 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। वहीं, एक वीडियो में पारुल के ट्रांसप्लांट के बाद मिले 22 लाख रुपयों की 500 की गड्डियों के साथ अफजल और परवेज सैफी नजर आए हैं। आरोपी सैफी किडनी खरीदने वालों की तलाश करता था। वहीं, परवेज ट्रांसप्लांट को आने वाली टीम की गाड़ी चलाकर उसे शहर लाता था। इसके अलावा शिवम ने साउथ अफ्रीका की अरेबिका और कोलकाता के अभिजीत मुखर्जी का वीडियो भी बनाकर सुरक्षित रख लिया था। उसके मोबाइल में आयुष और पारूल एवं उसके अपने कई साथियों के भी वीडियो मिले हैं। प्रयागराज के नवीन पांडेय का ऑडियो और वीडियो भी उसके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिवम के मोबाइल से 16 वीडियो मिले हैं जो किडनी खरीदने वाले, बेचने वाले और उसके अन्य सहयोगियों के हैं। इन वीडियो को सुरक्षित रखने के पीछे शिवम की मंशा के बारे में पूछताछ की जाएगी। रिमांड में लेने के बाद इससे जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
----एसएन कासिम आबिदी, डीसीपी वेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed