फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The market is buzzing with local garlands, good business is expected

Kanpur News: देसी झालरों से बाजार गुलजार, अच्छे कारोबार की आस

Wed, 15 Oct 2025 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The market is buzzing with local garlands, good business is expected
इटावा। दीपावली पर्व के चलते झालरों का बाजार सज चुका है। जगमग करती रंग-बिरंगी लाइटों की झालरें ग्राहकों को लुभा रहीं हैं। इसमें पानी से जलने वाले दीपकों की लोगों में अधिक मांग है। दुकानदार भी पर्व पर अच्छे कारोबार की उम्मीद लगा रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को लेकर नौरंगाबाद, होमगंज व साबितगंज आदि क्षेत्र जगहों पर बाजार पूरी तरह से सज गए। झालरों में अभी तक बाजार में चाइनीज झालरों का ही कब्जा था, लेकिन इस बार देसी झालर भी बाजार में आ चुकीं हैं। भारतीय निर्माताओं ने कई तरह की वैरायटी बाजार में उतारी है। देश में निर्मित झालर जहां 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की रेंज में बाजार में मौजूद हैं। वहीं, चाइनीज झालर 20 रुपये से लेकर 700 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। पर्व के नजदीक आ जाने पर कारोबारियों ने झालरों को अपनी दुकानों पर सजाना शुरू कर दिया है। कई दुकानों में 30 से अधिक प्रकार की झालरें ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। एलईडी झालर 10 से 90 मीटर तक की लंबाई में उपलब्ध हैं। दुकानों पर ग्राहक 40 मीटर लंबी आठ एमएम की एलईडी बल्ब की झालर खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 140 से शुरू होकर 200 रुपये तक है। इसके अलावा पट्टे वाली देसी झालर भी मिल रही है। यह 10 से लेकर 20 मीटर की लंबाई में है। इसकी कीमत 110 से 400 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed