फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The light source of criminal earnings

प्रकाश की कमाई का जरिया जरायम

Sun, 19 Jun 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
The light source of criminal earnings
आरोपी प्रकाश आैर पत्नी रौनक। - फोटो : amarujala
कानपुर देहात। अकबरपुर के अंबेडकरनगर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि प्रकाश पूरे दिन इधर-उधर घूमता रहता था। वह जुआ व सट्टे का काम करता था। पुलिस महकमे में पिता के काफी समय तक नौकरी करने व पुलिस लाइन में रहने वाले सफाई कर्मचारियों के बेटों से उसकी दोस्ती के कारण कभी शक की सुई उसकी ओर नहीं गई। अवैध कमाई के जरिए ही वह महंगी बाइक व कार से आता-जाता था। गली में ही उसकी कार खड़ी रहती थी। मोहल्लेवालों ने बताया कि प्रकाश अपने दोस्तों के साथ घूमता रहता था। खुद को एक कंपनी में बड़े पद पर काम करने की बात बताता था।
विज्ञापन

चोरियों से भी जुड़े हो सकते हैं तार
रिटायर पुलिस कर्मी के बेटे प्रकाश और पुलिस लाइन में सफाई कर्मचारियों के बेटे शेरा व विशाल के पकड़े जाने के बाद नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस लाइन में हुई चोरियों के पीछे भी इन्हीं का हाथ होने की आशंका है। 
विज्ञापन

अभियुक्तों को जेल, वकीलों ने निकाला मार्च 
कानपुर (ब्यूरो)। सीएमएम कोर्ट ने आशुतोष अपहरण और मर्डर केस के पांचों अभियुक्तों प्रकाश, रौनक, सुनीता, विशाल, शेरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सैकड़ों वकील अभियुक्तों को पीटने की मंशा से दोपहर से शाम तक कोर्ट के बाहर जमे रहे। इस कारण कचहरी में कई थानों का फोर्स और पीएसी बुला ली गई थी। बाद में वकीलों ने कैंडल मार्च निकाल आशू को श्रद्धाजंलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान को नहीं थी जानकारी
गौरियापुर के प्रधान रामबाबू कठेरिया का नाम भी आने के बाद से उनके न दिखने पर परिजनों का कहना की वे काम से मुख्यालय गए हैं। पत्नी शांति देवी ने कहा सुनीता के घर आशुतोष को रखे जाने की जानकारी प्रधान को नहीं थी। 

मां बोली- टूट गया बेटी से नाता
प्रकाश की पत्नी रौनक देहात के मोहल्ला नयागंज निवासी राजमिस्त्री रामचंद्र की बेटी है। दोनों ने घर वालों के विरोध में लव मैरिज की थी। प्रकाश की आवारागर्दी के कारण लड़की के घर वाले तैयार नहीं थे। रौनक की मां का कहना है कि उनका बेटी से कोई वास्ता नहीं है। जब से उसने भागकर शादी की है तब से उन्होंने यही समझ लिया कि उनकी बेटी मर गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed