{"_id":"6845f09251943e853009ad6a","slug":"the-lid-of-the-tanker-opened-due-to-gas-formation-oil-spilled-on-the-road-many-people-slipped-and-got-injured-kanpur-news-c-362-1-ka11011-125188-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टैंकर में गैस बनने से खुला ढक्कन, सड़क पर फैला तेल, फिसलकर कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टैंकर में गैस बनने से खुला ढक्कन, सड़क पर फैला तेल, फिसलकर कई लोग घायल
विज्ञापन
इसी टैँकर का खुला था ढक्कन। संवाद
- फोटो : संवाद
कानपुर। पनकी कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास रविवार दोपहर तेल टैंकर का ढक्कन खुल गया। इससे सड़क पर काफी कच्चा तेल फैल गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कई दो पहिया वाहन चालक फिसल कर घायल हो गए। पुलिस ने कुछ देर के लिए यातायात रुकवाकर तेल पर राख डलवाई। इसके बाद वाहन चालकों का गुजरना शुरू हुआ।
कानपुर की ओर से रनियां जाते समय पनकी कूड़ा निस्तारण प्लांट से पहले सरसों के तेल से भरे टैंकर में गैस बनने की वजह से उसका ढक्कन खुल गया। भारी मात्रा में तेल सड़क पर फैल गया। प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल्ला और आकाश ने बताया कि तेल की वजह से करीब दस दोपहिया वाहन सवार फिसलकर घायल हो गए। पनकी निवासी एक व्यक्ति की बाइक फिसलने के बाद एक अन्य टैंकर में पीछे से घुस गई। गनीमत रही कि उसे कुछ हुआ नहीं।
नौबस्ता निवासी राज पत्नी नीतू और छह साल की बेटी शिवांगी के साथ बाइक से सचेंडी जा रहे थे। बाइक फिसलने से गिर गए उन्हें मामूली चोटें आईं। पनकी निवासी शलभ सक्सेना को भी चोटें आ गईं। रावतपुर निवासी स्कूटी सवार दीपक सिंह भी गिरकर घायल हुए। सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने सड़क पर बेरिकेडिंग कर फैले तेल पर राख डलवाई। इस बीच चालक तेल टैंकर छोड़कर भाग गया। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि टैंकर से तेल गिरने से आवागमन बाधित हो रहा था, उसे मौके से हटवाया गया है।