फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The lawyer who made the agreement called himself a dummy candidate.

Kanpur News: एग्रीमेंट कराने वाले अधिवक्ता ने खुद को बताया डमी कैंडिडेट

Sun, 15 Mar 2026 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The lawyer who made the agreement called himself a dummy candidate.
कानपुर। अधिवक्ता राजाराम हत्याकांड और जमीन से जुड़े विवाद का हिस्सा रहे लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में अधिवक्ता राजाराम की बहू रेखा को भी जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को पुलिस ने रेखा से जमीन का एग्रीमेंट कराने वाले दोनों अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह और मनोज सक्सेना को कोतवाली बुलाया था। जितेंद्र सिंह तो नहीं पहुंचे लेकिन मनोज आए और खुद को पूरे मामले में महज डमी कैंडिडेट बताया।
विज्ञापन


मामले के विवेचक कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि दोनों अधिवक्ताओं को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। नवाबगंज के सुक्खीपुरवा नई बस्ती निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने रिश्तेदार के देहांत की बात कहकर आने में असमर्थता जताई। वहीं, क्यू ब्लॉक शारदानगर निवासी अधिवक्ता मनोज सक्सेना से कई घंटे तक पूछताछ की गई। जमीन के एग्रीमेंट के लिए रुपया कहां से आया था, इस सवाल पर अधिवक्ता पहले तो चुप्पी साध गए फिर बोले कि उन्होंने एग्रीमेंट के लिए न तो किसी को कोई रुपये दिए न कोई चेक। इंस्पेक्टर के अनुसार अधिवक्ता मनोज ने कहा कि एग्रीमेंट के नाम पर जो लिया-दिया गया सब साथी अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने रामखिलावन, राजबहादुर और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर किया है। विवेचक जगदीश पांडेय के अनुसार अगले दो दिन में जितेंद्र को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन





रेखा वर्मा से जमीन का एग्रीमेंट कराने वाले अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह से कोतवाली पुलिस कुछ दिन पहले एक राउंड पूछताछ कर चुकी है। तब उनसे एग्रीमेंट कराने की रकम से लेकर उसे निरस्त कराने जैसे सवाल शामिल थे। हालांकि वह पुलिस के कुछ सवालों को छोड़कर अन्य सभी पर याद नहीं, भूल गया जैसे जवाब देते नजर आए। तब अधिवक्ता ने अपने पक्ष में कुछ सबूत पेश करने के लिए कुछ दिनों का समय मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article