फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The last rites of the girl student were performed after the murder report was filed.

Kanpur News: हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किया छात्रा का अंतिम संस्कार

Fri, 15 Mar 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
The last rites of the girl student were performed after the murder report was filed.
डेरापुर। थाना क्षेत्र बहरी उमरी में बुधवार की रात में पेड़ पर लटकती मिली छात्रा के मामले में पिता ने पांच लोगों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया था। कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा का अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजन छात्रा शिल्पी (16) का शव लेकर घर चले गए। मामले में तहरीर देने के कई घंटे बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज परिजन करीब 15 घंटे तक शव को घर पर ही रखे रहे। पुलिस ने छात्रा के पिता चंद्रप्रकाश की तहरीर पर गांव के ही नित्यानंद उर्फ रामसिंह ठाकुर, अमित उर्फ सांडा, अर्जुन, सचिन व रतन ठाकुर के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की और परिजनों को समझा कर शव का अंतिम संस्कार करवाया। पिता चंद्रप्रकाश ने बताया कि बेटी शिल्पी ने इसी वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुई थी। बुधवार की रात वह अपनी छोटी बहन नंदनी के साथ गांव में नित्यानंद की चक्की पर सरसों की पेराई करवाने के लिए गई थी। वहां से चक्की मालिक व उसके चार साथियों ने बेटी की हत्या कर शव को गांव के बाहर पेड़ पर दुपट्टे से लटका दिया था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण, हत्या, एससीएसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ डेरापुर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed