{"_id":"ffc54581ecca346157567644aff66aac","slug":"the-kirana-merchants-association-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव में गोल्डी गुट का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन चुनाव में गोल्डी गुट का कब्जा
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 17 Jan 2015 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव में गोल्डी गुट का दबदबा रहा। अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित छह पदों पर गोल्डी गुट के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
गोल्डी गुट से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अवधेश बाजपेई को सर्वाधिक 341 वोट मिले हैं। मंत्री पद पर मदनचंद्र कपूर गुट के अनुज कुमार गुप्ता चुनाव जीते। देर रात परिणाम आने के बाद गुट के सभी प्रत्याशी खुशी से झूम उठे।
समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। ढोल बजाकर पूरे बाजार में विजयी जुलूस निकाला। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया 538 सदस्यों ने अपने मत का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
मतदान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। गोल्डी गुट से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अवधेश बाजपेई को 341, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सोम गोयनका को 310 , महामंत्री पद के प्रत्याशी विजय अग्रवाल को 296 ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंकज गुप्ता को 331 कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद गुप्ता को 288 और प्रचार मंत्री पद के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 290 वोट मिले।
वहीं मंत्री पद के लिए मदनचंद्र कपूर गुट के अनुज कुमार गुप्ता को 280 वोट मिले। जिन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। नए अध्यक्ष ने कहा कि बाजार की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। व्यापारियों को एकजुट करके बाजार को आगे ले जाने के प्रयास किए जाएंगे।