फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The KCA League will now be held in Senior and Junior divisions.

Kanpur News: अब सीनियर और जूनियर डिवीजन में होगी केसीए लीग

Mon, 12 Oct 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The KCA League will now be held in Senior and Junior divisions.
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) शहर में क्रिकेट रूप बदलने जा रहा है। वर्ष 1951 से चले आ रहे केसीए लीग प्रारूप में बदलाव करते हुए अब सीनियर और जूनियर डिवीजन में मुकाबले कराए जाएंगे। अभी तक सीनियर-जूनियर खिलाड़ियों के लिए एक ही डिवीजन थी। साथ ही जूनियर क्रिकेट को मजबूत करने और महिला खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने के लिए नई प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता में क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि सीनियर डिवीजन के मुकाबले 45 ओवर और जूनियर डिवीजन के मैच 35 ओवर के होंगे। सीनियर डिवीजन के मैच ऐसे मैदानों पर कराए जाएंगे जहां गेंदबाज स्पाइक्स वाले जूते पहनकर खेल सकें। लीग के सभी मुकाबले अगले वर्ष मार्च तक पूरे करा लिए जाएंगे। इसके बाद 16 संबद्ध क्लबों के बीच टी-20 लीग होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर-13, 15 और 18 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए साल भर में तीन-तीन कैंप और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसकी शुरुआत सोमवार से अंडर-15 कैंप के साथ होगी। इन आयु वर्ग की टीमों में अधिकतम चार बाहरी खिलाड़ी ही शामिल किए जा सकेंगे। फन क्रिकेट के लिए संडे लीग और छोटे बच्चों के लिए जेएनटी अंडर-12 लीग भी जारी रहेगी। प्रेसवार्ता में केसीए चेयरमैन उमेश मेहरोत्रा, अध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव दिनेश कटियार, यूपीसीए महिला कमेटी की जीएम रीता डे और मीडिया मैनेजर अहमद अली खान तालिब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला क्रिकेट में शुरू होगी चैलेंजर टी-20 ट्रॉफी
महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए राजरतन महिला लीग और डॉ. गौर हरि सिंघानिया राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा अगले वर्ष फरवरी में पहली बार राजीव शुक्ला राज्य स्तरीय महिला चैलेंजर टी-20 ट्रॉफी शुरू की जाएगी। इसमें पांच टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों के लिए प्रदेश भर की खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से होगा। 75 से अधिक खिलाड़ियों को चुना जाएगा। सभी मुकाबले दिन-रात में होंगे। मार्की खिलाड़ी को 15 हजार रुपये जबकि अन्य खिलाड़ियों को 10 हजार और पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। केसीए के अंपायरों और स्कोररों के लिए भी सेमिनार आयोजित किया जाएगा।


वीनू मांकड़ ट्रॉफी में चयन पर हेमंत को मिलेंगे 51 हजार
वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित शहर के क्रिकेटर हेमंत अवस्थी को कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन 51 हजार रुपये देकर सम्मानित करेगा। डॉ. संजय ने बताया कि हेमंत के पिता का काफी पहले निधन हो गया था। आर्थिक तंगी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उसने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed