फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The  Kanpur mayor appeared strict on the very first day, emphasis on cleanliness and drinking water

कानपुर की नई सरकार: पहले ही दिन सख्त दिखीं महापौर, विभाग की बैठक में सफाई और पेयजल आपूर्ति पर जोर

Wed, 31 May 2023 10:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 31 May 2023 10:48 AM IST
सार

Kanpur News: शहर की नई सरकार ने काम शुरू कर दिया है। शहर की व्यवस्थाओं और सुविधाअबों को लेकर महापौर पहले ही दिन सख्त दिखीं। उन्होंने विभागीय बैठक में सफाई, पेयज आपूर्ति आदि को बेहतर करने पर जोर दिया। साथ ही, बाजारों और मोहल्लों में झाड़ू लगने, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाने आदि निर्देश दिए।

विज्ञापन
The  Kanpur mayor appeared strict on the very first day, emphasis on cleanliness and drinking water
बैठक लेतीं महापौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर की नई सरकार ने मंगलवार से विधिवत कामकाज शुरू कर दिया। महापौर प्रमिला पांडेय ने अपनी पहली समीक्षा बैठक में सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने बाजारों, मोहल्लों में समय से झाड़ू लगाने के साथ डोर-टू-डोर और कूड़ा घरों से कूड़ा उठान की व्यवस्था चाक चौबंद करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाने को कहा। इसी तरह उन्होंने नाला सफाई को लेकर अभी तक के काम पर असंतोष जाहिर करते हुए जांच कराने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। सुबह परमट मंदिर दर्शन के बाद वह कैंप कार्यालय से लेकर नगर निगम कार्यालय की बैठकों में व्यस्त रहीं।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उन्होंने बाजारों में अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग जैसे अभियानों को नए सिरे से चलाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने नाला सफाई की सामूहिक समिति बनाकर जांच कराने की बात कही। तय किया गया कि महापौर स्वयं नालों की सफाई का निरीक्षण करने जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जहां भी इसमें लापरवाही मिलेगी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माना लगाने को कहा। इसी तरह यदि नालों अतिक्रमण मिलता है तो इसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई का का फैसला लिया गया। महापौर ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि नालों पर अतिक्रमण संबंधी जोनवार सूची एक सप्ताह के अन्दर तैयार कर उन्हें देने को कहा।

अवैध होर्डिंग्स को हटाने के आदेश
महापौर ने सख्त लहजे में कहा कि अधिकृत एजेंसी की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कूड़ा न देने या फिर कूड़ा उठाने के बाद कोई सड़क पर कूड़ा फेंकता है तो उसके खिलाफ 2,500 वसूला जाएगा। उन्होंने कानपुर नगर में लगे समस्त वैध एवं अवैध होर्डिंग की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया।

जनशिकायतों को सुनकर निस्तारण का निर्देश
उन्होंने कहा कि जितने भी अवैध होर्डिंग नगर निगम की सीमा में लगे हैं, उनको हटाने व लगाने वाले पर जुर्माने का आदेश जारी किया। इससे पूर्व उन्होंने कार्यालय में जनशिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण का निर्देश सभी जोन अधिकारियों को दिया। इस मौके पर नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed