{"_id":"6a3c30d5c4be81fcbe073f37","slug":"the-kanpur-dehat-team-registered-a-victory-by-defeating-jhansi-kanpur-news-c-220-1-akb1007-144804-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: झांसी को हराकर कानपुर देहात टीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: झांसी को हराकर कानपुर देहात टीम ने दर्ज की जीत
Thu, 25 Jun 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती पुलिस लाइन में आयोजित 28 वें वॉलीबॉल क्लस्टर के अंतिम दिन बुधवार को पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें कानपुर देहात की टीम ने लगातार तीन सेटों में झांसी को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
28 वें वॉलीबॉल क्लस्टर में कानपुर देहात की पुलिस का दबदबा रहा। किक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों टीमों ने फाइनल मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर जीत दर्ज की जबकि सोमवार को हुए महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कानपुर कमिश्नरेट की महिलाओं ने कानपुर देहात को हराकर खिताब अपने नाम किया था। प्रतियोगिता में औरैया, इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज, झांसी, जालौन, ललितपुर व कानपुर की टीम ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता के समापन पर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी यमुना प्रसाद ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इससे पहले एडीजी ने जनप्रतिनिधियों संग बैठक की।
एसपी कार्यालय में तकनीक आधारित प्रभावी पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने के लिए इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग पोटर्ल का शुभारंभ किया। साथ ही अपराध गोष्ठी कर थानाध्यक्षों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एएसपी आलोक प्रसाद मौजूद रहे।