फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The issue of shadow runes drainage in the meeting of Udyog Bandhu

उद्योग बंधु की बैठक में छाया रनियां ड्रेनेज का मुद्दा

Wed, 27 Oct 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The issue of shadow runes drainage in the meeting of Udyog Bandhu
कानपुर देहात। उद्योग बंधु की बैठक में मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र रनियां में ड्रेनेज का मुद्दा छाया रहा। बिना सूचना बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने अग्निशमन अधिकारी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने डीएम को बताया कि रनियां औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज की समस्या बनी हुई है। जिसका अभी तक निस्तारण नहीं हो सका है। अधिशासी अभियंता यूूपीसीडा ने बताया कि रनियां ड्रेनेज के मामले पर कार्रवाई करने के साथ परियोजना निदेशक एनएचएआई से हाईवे किनारे निर्माणाधीन अधूरी पड़ी ड्रेन को एक सप्ताह के अंदर पूरा कराने का अनुरोध किया गया है। अधिशासी अभियंता यूपीसीडा व एनएचएआई की अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। डीएम जेपी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्या का जल्द समाधान कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए गए थे कि जीपीएल रायपुर धागा फैक्टरी में हुए अग्निकांड के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करें, लेकिन अभी तक न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही जानकारी दी गई। वहीं बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने अग्निशमन अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। भूगर्भ जल की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में चल रही फैक्टरियों का निरीक्षण करें और प्रदूषण फैलाने में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। वहीं, प्रोजेक्ट अलंकार योजना की समीक्षा के दौरान डीआईओएस अरविंद द्विवेदी ने बताया कि जनपद के 18 ऐसे संचालित राजकीय विद्यालय हैं, जिनका जीर्णोद्धार व अवस्थापना सुविधाएं कराने के लिए समिति का गठन किया गया है। बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट समेत अन्य अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed