{"_id":"69f263c9d126dce12504f021","slug":"the-issue-of-poor-state-tube-wells-was-raised-a-resolution-of-condemnation-was-passed-against-the-je-tube-well-kanpur-news-c-220-1-akb1002-141973-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खराब राजकीय नलकूपों का उठा मुद्दा, जेई नलकूप के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खराब राजकीय नलकूपों का उठा मुद्दा, जेई नलकूप के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
Thu, 30 Apr 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। ब्लॉक सभाागर में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में खराब राजकीय नलकूपों की बंदी की वजह गलत बताने का मुद्दा उठा। अनुपस्थित जेई नलकूप के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख रूबी द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन बीडीओ संजू सिंह ने किया। बैठक में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग और पेयजल सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 2.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव रखे गए। बीडीओ कहा कि जानकारी के अभाव में कई पात्र लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कर्मचारियों से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
इटावा सांसद प्रतिनिधि हिम्मत सिंह ने अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे बंद होने का मुद्दा उठाया। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि मशीन व डॉक्टर उपलब्ध हैं। केवल प्रिंटर की कमी के कारण सेवा बाधित है। जल्द सेवा शुरू होगी। बीडीसी सदस्य जय सिंह ने छोटी बिरिया व सरगांव खुर्द के राजकीय नलकूप कई वर्ष से ठप होने का मुद़्दा उठाया।
विज्ञापन
कहा कि नलकूप विभाग की ओर से मोटर खराबी को विद्युत दोष बताकर गलत रिपोर्ट दी गई है। इधर हजारों बीघा फसल की सिंचाई से किसान वंचित है। निजी नलकूप से महंगी सिंचाई से फसल लागत बढ़ रही है। बिजली उपकेंद्र के जेई जेई आरएस वर्मा व विवेक चतुर्वेदी ने भी नलकूप विभाग की रिपोर्ट पर सवाल उठाए। इस पर सदन की बैठक में अनुपस्थित नलकूप विभाग के जेई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
बीडीओ ने बताया कि वर्तमान में करीब 46.92 लाख रुपये उपलब्ध हैं। लगभग दो करोड़ रुपये और मिलने की उम्मीद है। सभी प्रस्तावों की कार्ययोजना बनाकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे। यहां मीना देवी, सपना देवी, गंगा सिंह, सावित्री देवी, कैलाश बाबू, राम विलास, सोबरन सिंह यादव, कृष्ण बिहारी, श्याम सिंह आदि रहे।