{"_id":"689cf99f9bfbfa2ca90856dd","slug":"the-issue-of-drain-cleaning-and-traffic-jam-in-the-city-was-raised-in-the-assembly-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1226467-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विधानसभा में उठा नाला सफाई और शहर में जाम का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विधानसभा में उठा नाला सफाई और शहर में जाम का मुद्दा
विज्ञापन
कानपुर। विधानसभा सत्र में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने शहर से जुड़े मुद्दे उठाए। खासतौर पर विधायक बाजपेई ने नाला सफाई का मुद्दा उठाया।
नाले और नालियां इस तरह कचरे से ठंसे हैं कि जरा सी बारिश में सड़कें और रास्ते पानी से लबालब हो जाते हैं। सड़कों पर जाम से बुरा हाल रहता है। 10 मिनट की दूरी तय होने में घंटा भर लग जाता है। बाजपेई ने कहा कि इन मुद्दों का हल करने का सरकार से मांग की गई। सपा विधायक ने सफाईकर्मी भर्ती, नगर निगम की लापरवाही, सरकारी स्कूलों का मर्जर, स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार, ठेला-पटरी, रेहड़ी दुकानदार की समस्या, नाला सफाई, शहर का जाम, कानून व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार, आयुष्मान कार्ड के नाम पर धोखा, बिजली समस्या, बिजली रेड टीम की लूट, पुलिस की लूट, गंगा सफाई, टेनरी उधोग आदि विषयों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कानपुर की समस्याओं को विधानसभा में उजागर करना और समय पर समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।