{"_id":"67f56c770457607eae080271","slug":"the-issue-of-dilapidated-roads-and-electricity-crisis-dominated-etawa-news-c-216-1-etw1002-123744-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जर्जर सड़कों और बिजली संकट का मुद्दा छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जर्जर सड़कों और बिजली संकट का मुद्दा छाया
विज्ञापन
::जिला पंचायत की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष अभिषेक यादव।
- फोटो : ::जिला पंचायत की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष अभिषेक यादव।
इटावा। लगभग एक साल बाद मंगलवार को हुई जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जर्जर सड़कों, बिजली संकट का मुद्दा छाया रहा। भीषण गर्मी के बीच सभी विभागों के अफसर न आने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी भी जाहिर की। भरथना विधायक के प्रतिनिधि ने अफसरों की इस मनमानी का मुद्दा विधानसभा में भी उठवाने की बात कही।
बसरेहर प्रथम के जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव ने कहा कि पिछले साल जल निगम की ओर से सिर्फ टंकियां बना दी गई हैं पर वे शुरू नहीं हो सकी हैं। ऐसे में आज भी लोग हैंडपंपों के सहारे हैं। आगे बोले कि जिला पंचायत के कर्मचारी कर के नाम पर दुकानदारों को नोटिस जारी कर देते हैं। इसके बाद दुकानदार से 10-15 हजार रुपये लेकर सेटलमेंट कर लेते हैं। इस पर एएमए ने बताया कि जिला पंचायत का पूरे साल का कर सिर्फ छह हजार रुपये होता है। चार पांच सालों तक कर जमा नहीं होने पर नोटिस जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह का भ्रष्टाचार कर्मचारी कर रहे हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य शिवम पाल ने बताया कि बताया कि उनके यहां इटगांव में 10 साल से सड़क जर्जर है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि चका खुर्द की सालों पहले की डामर की सड़क भी उखड़ चुकी है। उसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। कहा कि दावा किया जा रहा है कि बिजली की व्यवस्था सुधर गई जबकि उनके यहां अभिनयपुर पाठनपुर के मंगलपुरा गांव में दो महीने से लाइट नहीं आ रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद बिजली व्यवस्था सही नहीं कराई गई।
विज्ञापन
महेवा के जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश दोहरे ने कहा कि अहेरीपुर से अटसू रोड कई सालों से जर्जर है। कई बार इसके लिए संबंधित विभाग से जानकारी की गई। इसके बावजूद अभी तक सड़क नहीं बन सकी है। महेवा से भदसान गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर पुलिया बनवाने की मांग की। जसवंतनगर के जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जगसौरा से कचौरा रोड पर बने पुल की रेलिंग कई सालों से क्षतिग्रस्त है। एएमए से एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र लिखने का आग्रह किया। भरथना विधायक के प्रतिनिधि जीतू ने सभी विभागों के अधिकारी न पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
भाजपा समर्पित प्रतिनिधि बोले- काम करिए सरकार की छवि न बिगाड़े
चकरनगर से जिला पंचायत सदस्य के भाजपा समर्पित प्रतिनिधि ने अधिकारियों से सीधे तौर पर कहा कि काम करिए सरकार की छवि धूमिल मत कराइए। डीपीआरओ को बताया कि सफाई कर्मचारी इतनी मनमानी पर उतारू हैं कि उनके ही गांव में एक साल से सफाई कर्मचारी नहीं आया है। इस पर डीपीआरओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा समर्पित जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में इतना समय लगने की वजह से आज तक काम नहीं हो पाए। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि सपा के जनप्रतिनिधि जिले में अधिक हैं। ऐसे में उनका दायित्व है कि काम अधिक कराएं। बोले- यह बताना ठीक नहीं कि सरकार बजट नहीं देती। सरकार भरपूर बजट दे रही बस स्थानीय स्तर से हीलाहवाली हो रही है।
-- -- -- -- -- -- -
अधिकारी सदस्यों को करें संतुष्ट, हीलहवाली नहीं होगी बर्दाश्त : अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक अंशुल यादव ने कहा कि अधिकारी सदस्यों के प्रस्तावों को गंभीरता से लें। कामों में हीलाहवाली होने पर उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहरों की रीढ़ गांव ही हैं ऐसे में हमें उन्हें विकास की दौड़ में बराबर पर लाना जरूरी है। बैठक में सांसद जितेंद्र दोहरे के प्रतिनिधि वीरू भदौरिया, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के प्रतिनिधि प्रदीप शाक्य बब्लू, सदर विधायक सरिता भदौरिया हरिनारायण वाजपेयी, विधायक शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि सोनू यादव मौजूद रहे।