फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The intestines will not be able to absorb sugar, diabetes will be prevented.

Kanpur News: आंतें नहीं सोख पाएंगी शुगर, डायबिटीज से होगा बचाव

Wed, 25 Mar 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The intestines will not be able to absorb sugar, diabetes will be prevented.
कानपुर। प्री डायबिटिक रोगियों के लिए अच्छी खबर है। एक खास ढंग से इलाज कराने पर वे डायबिटीज की गिरफ्त में आने से बच सकते हैं। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर, हाई कोलेस्ट्राल और ट्राईग्लीसिराइड में भी राहत मिलेगी। इस फार्मूले के तहत एक खास सॉल्ट का इस्तेमाल कर रोगियों की आंतों में ग्लूकोज को सोखने नहीं दिया गया। इससे फायदे मिले। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग ने इस फार्मूले पर शोध किया है।
विज्ञापन

कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन (केडीए) के आकलन के मुताबिक, नगर में प्री डायबिटिक स्थिति वाले रोगियों की संख्या छह लाख है। यह शोध मुख्य रूप से प्री डायबिटिक रोगियों पर किया गया। हैलट की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आए 150 रोगियों को इसमें शामिल किया। पुरुष और महिलाओं का अनुपात 60 और 40 का रहा है। इनका आयु वर्ग 30 से 65 वर्ष के बीच रहा। शोध मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा की अगुवाई में डॉ. हर्षद साहू ने किया है। डॉ. साहू ने बताया कि रोगियों को ए कार्बोज सॉल्ट दिया गया। इसकी खुराक 25 से 50 मिग्रा के बीच रखी गई। शोध की अवधि एक साल रही है।
विज्ञापन

शोध के दौरान पाया गया कि रोगियों के शरीर में वसा का जमाव अधिक नहीं हो पाया। इससे मेटाबॉलिक सिंड्रोम में फायदा हुआ। मेटाबॉलिक सिंड्रोम नए दौर की बीमारी है। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि प्री डायबिटिक स्थिति वाले रोगी जरा सी गड़बड़ी होने पर डायबिटीज की गिरफ्त में आ जाते हैं। फिर बीमारी स्थायी हो जाती है लेकिन इस फार्मूले से इलाज में उनका इंसुलिन रेजिस्टेंस नियंत्रित रहा। इससे प्री डायबिटिक रोगियों को डायबिटिक होने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा अन्य दिक्कतों से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ऐसे काम करता है फार्मूला
ए कार्बोज सॉल्ट के जरिये खाने को पूरी तरह पचने नहीं दिया जाता है। इससे खाना आंतों में चला जाता है। आंतों में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को सामान्य कार्बोहाइड्रेट में बदलने नहीं दिया जाता है। इससे आंतें इसे सोख नहीं पातीं। कार्बोहाइड्रेट ही ग्लूकोज में बदलकर शुगर बढ़ाता है। आंतों के कार्बोहाइड्रेट न सोख पाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ती।
-------
ये भी फायदे
-शरीर में वसा का अतिरिक्त जमाव नहीं होता
-ब्लड प्रेशर में कुछ हद तक राहत रहती है
-फैटी लिवर से भी आराम मिलता है
-कोलेस्ट्राल, ट्राईग्लीसिराइड पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed