फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The inspector who went to investigate the complaint in Khallagaon of Kanpur dehat was beaten up, his uniform torn

कानपुर देहात के खल्लागांव में शिकायत की जांच करने गए दरोगा से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Tue, 16 Nov 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The inspector who went to investigate the complaint in Khallagaon of Kanpur dehat was beaten up, his uniform torn
डेरापुर। थाना क्षेत्र के खल्लागांव में शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच करने गए दरोगा से आरोपी पक्ष ने मारपीट की। दरोगा की वर्दी फट गई। सूचना पर भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक से आरोपी पक्ष ने बताया कि दरोगा ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की है। साथ ही दरोगा के नशे में होने का आरोप लगाया। जबकि मेडिकल में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

फत्तेपुर गांव के सोमनाथ ने खल्ला गांव के धीरज संखवार पर उधार लिए 90 हजार रुपये न देने का आरोप लगा शिकायत की थी। शिकायती पत्र की जांच के लिए दरोगा विमल सिंह एक सिपाही के साथ सोमवार सुबह गांव पहुंचे। आरोपी धीरज संखवार का परिवार मंदिर पर कथा आयोजन में शामिल होने गया था। घर पर उसके भाई राजेश की बेटी निधि, मां कालिंद्री मौजूद थी।
विज्ञापन

राजेश का आरोप है कि दरोगा ने शराब के नशे उसके घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की। उधर दरोगा ने आरोपी पक्ष की ओर से मारपीट करने व वर्दी फाड़ने की सूचना प्रभारी निरीक्षक को दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल भारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर को बताया कि दरोगा ने नशे की हालत में घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ की है। जबकि दरोगा विमल सिंह का आरोप है कि शिकायती पत्र की जांच के दौरान आरोपी धीरज ने उसके साथ गाली गलौज की। समझाने का प्रयास किया तो सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए परिवार के साथ मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी।

साथ ही रिवाल्वर छीनने की कोशिश की गई। दरोगा का सीएचसी में मेडिकल कराया गया। डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि दरोगा को चोटें आई है। उनका उपचार किया जा रहा है। एल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed