फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The injured man suffered for four hours for a letter of employment.

Kanpur News: मजरूबी चिट्ठी के लिए घायल चार घंटे तड़पा

Fri, 26 Sep 2025 04:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:59 AM IST
सार

कानपुर के शंभुआ गांव में चाट ठेला लगाने को लेकर अंकुश निषाद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घायल अंकुश को पुलिस सहायता के लिए थाने में चार घंटे इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
The injured man suffered for four hours for a letter of employment.

विस्तार

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के शंभुआ गांव निवासी अनुज ने पुलिस को बताया कि उनका भाई अंकुश निषाद बीते चार महीने से शंभुआ पार्किंग में चाट का ठेला लगा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह 11 बजे वह ठेला लगाने जा रहा था। गांव के शुभम, ब्रजेश, श्यामू, शिवम समेत छह से ज्यादा लोगों ने पार्किंग की जगह पर ठेला लगाने से मना करने के विरोध में अंकुश को पीट दिया था। सिर पर डंडा लगने से वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने घायल को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल शिकायत करने थाने पहुंचा। करीब चार घंटे इंतजार के बाद घायल को मजरूबी चिट्ठी देकर सीएचसी भेजा जा सका जहां मेडिकोलीगल के बाद उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। चार घंटे बाद मजरूबी चिट्ठी भेजने की बात पर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed