फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The hooligans are cowards... rebuke them immediately on any misbehavior

Kanpur News: शोहदे डरपोक हैं... किसी भी हरकत पर तुरंत डपटें

Sat, 30 Aug 2025 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The hooligans are cowards... rebuke them immediately on any misbehavior
फजलगंज थाना में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित दोस्त पुलिस, अपनी पुलिस को जाने कार्यक्रम में  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कानपुर। शोहदें अगर कोई कमेंट करें तो तुरंत जवाब दें, उन्हें डपट दें, वे डरपोक होते हैं। पलटकर आपसे दोबारा कुछ कहने की हिम्मत नहीं करेंगे। जरूरत पर पुलिस को फोन करें। पुलिस आपके साथ हमेशा है। ये जानकारी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से फजलगंज थाने में आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने दी। अपराजिता सेंटर की महिलाओं के लिए थाना भ्रमण और जागरूकता शिविर का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें मनचलों से निपटने के लिए जागरूक करना था।

थाना प्रभारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें हमेशा सजग रहना चाहिए। अगर कोई भी मनचला उन्हें परेशान करता है तो चुपचाप सहने के बजाय विरोध करना चाहिए। पुलिस का सहयोग हमेशा उनके साथ है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने छात्राओं को साइबर अपराध से जुड़ी जानकारियां दी। कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी फोटो कभी भी हाई क्वालिटी की न लगाएं और प्राइवेसी लगाकर रखें। अगर कोई आपको परेशान कर रहा है तो शिकायत करें। डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों की जानकारी 1930 पर कॉल कर दें।
विज्ञापन

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। महिला एसआई नीता कुमारी और मुस्कान गंगवार ने छात्राओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1073 और 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे टोल फ्री नंबरों के बारे में बताया। बताया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे इन नंबरों पर तुरंत कॉल करके मदद मांग सकती हैं। सूचना देने वाली की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। इससे पहले छात्राओं को महिला हेल्पडेस्क, मुंशियाना, मालखान, हवालात और रिकॉर्ड रूम का भ्रमण कराकर वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed