फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The happiness of marriage turned into mourning due to the death of family brother.

Kanpur News: शादी की खुशियां पारिवारिक भाई की मौत से मातम में बदलीं

Sat, 15 Feb 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The happiness of marriage turned into mourning due to the death of family brother.
रसूलाबाद। कानपुर-रसूलाबाद मार्ग पर ऋषि आश्रम के सामने गुरुवार रात को हुए हादसे में पारिवारिक भाई की मौत पर दो बहनों की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद गमगीन माहौल में शादी की रश्में अदा की गईं।
विज्ञापन

हरचंद निवादा निवासी बृजेंद्र की बेटी प्रियंका और बबली की शादी गुरुवार को रसूलाबाद के एक गेस्ट हाउस में थी। प्रियंका की बारात संदलपुर से व बबली की बारात संगसियापुर से आई थी। शादी में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहे पारिवारिक भाई अनुज पाल (25) पुत्र सर्वेश पाल व गांव के सुमित (20) पुत्र शिव सिंह को रात 10:30 बजे के करीब ऋषि आश्रम के पास तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी रसूलाबाद ले गई। वहां डॉ. बृजेश ने अनुज को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। गेस्टहाउस में द्वारचार की रश्म के दौरान अनुज की मौत की खबर पहुंचने पर खुशियां मातम में बदल गईं। गेस्टहाउस में मौजूद लोग तुरंत सीएचसी की ओर दौड़ पड़े। परिजन ने गमगीन माहौल में शादी की रश्में अदा कर दोनों बहनों को विदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अनुज की मौत पर पिता सर्वेश, मां मंजू, बहन सीता, भाई अनुराग बिलखने लगे। अनुराग ने बताया कि भाई अनुज ने डी-फार्मा किया था। वर्तमान में वह कानपुर नगर में ही ट्रेनिंग कर रहे थे। उनकी ट्रेनिंग पूरी होने में तीन माह शेष थे। मृतक के पिता सर्वेश कुमार ने डंपर चालक के खिलाफ हादसा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed