Unnao: हाईवे लिंक मार्ग पर मिला युवक का अधजला शव, पुलिस बोली- कहीं और हुई है हत्या हुई
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में हाईवे लिंक मार्ग पर युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे से करीब चार किमी दूरी पर करीब चालीस वर्षीय युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को लाल रंग की चादर में बांधकर फेंका गया है। अनुमान है कि शव को किसी वाहन से हाईवे या बैराज मार्ग के रास्ते से लाकर यहां फेंका गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे को बैराज मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह कटहादल नारायणपुर और महेश खेड़ा गांव के बीच एक युवक का अधजला शव मिला।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सिओ सिटी आशुतोष कुमार मौके पहुंचे और तफ्तीश शुरू कराई। शव से रक्त श्राव होने से पुलिस अंदाजा लगा रही है कि शव को गुरुवार रात में ही जलाया गया है। शव बुरी तरह जला हुआ है। हाथ और पैर का कुछ हिस्सा ही जलने से बचा है।
पुलिस के मुताबिक कहीं और हुई है हत्या
वहीं, चेहरा और बाकी शरीर जल चुका है। सीओ सिटी ने बताया कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाने के बाद फेंका गया है। उन्होंने बताया कि सभी संभावित बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है। फोरेंसिक और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
तीन मार्गों से जुड़ा है लिंक मार्ग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
जिस स्थान पर शव मिला है वह लखनऊ-कानपुर हाईवे, उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग और गंगा बैराज मार्ग को जोड़ता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार किसी वाहन से शव को हाईवे या अन्य लिंक मार्ग से किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है। पुलिस, घटना स्थल से जुड़ने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।