{"_id":"69b86554cda9ef36f307e580","slug":"the-half-burnt-body-could-not-be-identified-help-was-taken-from-social-media-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-139858-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अधजले शव की नहीं हुई पहचान सोशल मीडिया का लिया सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अधजले शव की नहीं हुई पहचान सोशल मीडिया का लिया सहारा
Tue, 17 Mar 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के डूडीवरी के पास रविवार को मिले अधजले शव की पुलिस सोमवार को दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं कर सकी। इधर हत्या कर शव फेंके जाने व शिनाख्त छिपाने के लिए शव जलाए जाने के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सोमवार को पुलिस ने जोन के कई थानों से सूचना लेने के साथ ही सोशल मीडिया का सहारा लेकर पहचान कराने का प्रयास किया है।
लाडपुर पैड से डूंडीबरी मार्ग पर खेत के पास सिंचाई नाले में करीब 22 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसका शरीर अधजला था और चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इसे अफवाह बताया और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बजाय ननथू गांव निवासी रामप्रसाद की कैंसर से मौत होने व उनके परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने की बात कहती रही। फोटो व वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए और ग्रामीणों ने दोपहर बाद एक बार फिर से पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस हरकत में आई। मौके पर सीओ राजीव सिरोही, एएसपी राजेश पांडेय ने पहुंच कर जांच की। थानाध्यक्ष संजेश कुमार कुमार खुलासे के निर्देश दिए थे।
सोमवार को पुलिस दिन भर आस-पास गांव के लोगों से शिनाख्त के लिए जानकारी जुटाती रही। इधर सोशल मीडिया का सहारा लिया, लेकिन चेहरा जला होने से पहचान में परेशानी हो रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव डूडीवरी लाकर जलाया गया है। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई से हत्यारे भी पकड़ से दूर हैं। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।