फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The groom's friend died after falling ill while dancing to the DJ.

Kanpur News: डीजे पर नाचने के दौरान बिगड़ी दूल्हे के दोस्त की तबीयत, मौत

Mon, 09 Mar 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The groom's friend died after falling ill while dancing to the DJ.
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के मनकी में शनिवार रात को डीजे पर नाचने के दौरान दूल्हे के दोस्त की तबीयत बिगड़ गई। इस पर साथी बराती उसे इलाज के लिए रसूलाबाद सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मनकी निवासी सुनील कुशवाहा की बेटी सोनम का विवाह इटावा निवासी मनी के साथ तय हुआ था। शनिवार रात को मनी की बरात पूरे धूमधाम के साथ मनकी पहुंची थी। बरात में बराती जमकर नाच गाना कर रहे थे। इसी दौरान शास्त्री नगर अशोक विहार नई दिल्ली निवासी दूल्हे का दोस्त ऋषभ बरतोला (30) भी डीजे पर उत्साह के साथ डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान ही वह गश खाकर गिर गए।
विज्ञापन

इस पर साथी बराती उनको रसूलाबाद सीएचसी ले गए। वहां डॉ. शैलेंद्र यादव ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की है। अनहोनी की जानकारी पर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बरातियों ने गमगीन माहौल में शादी की रस्मों को पूरा किया। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed