फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The groom arrived drunk with the wedding procession, the bride refused to marry, the family members were in de

Fatehpur: बरात लेकर नशे में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार, परिजनों में छाई रही मायूसी

Fri, 02 Feb 2024 06:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Feb 2024 06:14 PM IST
सार

Fatehpur News: ख्वाजीपुर सेमरइया गांव में नशे की हालत में दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। इसको देखकर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वर पक्ष और कन्या पक्ष ने समझौता कर मामला शांत किया।

विज्ञापन
The groom arrived drunk with the wedding procession, the bride refused to marry, the family members were in de
नशे की हालत में बैठा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरइया गांव में नशे में धुत दूल्हा बरात लेकर पंहुचा। यह देख दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोगों ने सुबह तक दूल्हे का नशा कम होने का इंतजार करते रहे। दूल्हा सुबह तक नशे में धुत रहा। दुल्हन के शादी मना करने के बाद वर पक्ष और कन्या पक्ष ने आपसी समझौता कर मामला शांत किया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरईया निवासी चुन्नीलाल पुत्र कल्लू लोधी की छोटी बेटी पूजा देवी की सगाई गाजीपुर थाना क्षेत्र के दरौली निवासी शेरा सिंह के इकलौते पुत्र कमल लोधी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सगाई की रश्में चल रही थी। एक वर्ष पूर्व दोनों ने पक्षों विवाह की तारीख सुनिश्चित की थी।

विज्ञापन

सुनिश्चित तारीख के आधार पर गुरुवार को शेरा सिंह अपने बेटे कमल लोधी की बारात लेकर ख्वाजीपुर सेमरईया गांव बरातियों के साथ आए हुए थे। शादी की रस्में धूमधाम से की जा रही थीं। दोनों पक्षों में हंसी-खुशी का माहौल चल रहा था। अगवानी साहित द्वारचाल की रश्में पूरी होने के बाद हर्ष उल्लास के साथ साथ मंडप सजाया गया था।

दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर मामला शांत किया
बरात अगुवानी के साथ दूल्हा नशे की हालत में लड़की के घर पहुंचा। दूल्हे को नशे की हालत में देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। वाद-विवाद सुबह तक चलता रहा। सुबह वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोगों ने आपसी समझौता कर मामले को शांत कराया। थाना अध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर मामले को शांत कर लिया है।

विज्ञापन

बेटी की शादी टूटते देख परिजनों में छाई रही मायूसी
बेटी की सगाई होते ही परिजनों में हर्षोल्लास चल रहा था। बधाई गीत और मंगल गीतों से घर आंगन और गलियां गुलजार हो रही थी। शराबी दूल्हे को देखकर खुशियां गम में तब्दील हो गई। जैसे-तैसे जनवासे मे तिलक कर शादी की रश्में निभाई जा रही थी। वहीं, शराबी दूल्हे ने दुल्हन के माता पिता के सारे अरमानों में पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed