फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The graves of ancestors were illuminated on Shab-e-Barat

Kanpur News: शब-ए-बरात पर पुरखों की कब्रों को किया रोशन

Wed, 04 Feb 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The graves of ancestors were illuminated on Shab-e-Barat
बजरिया ​स्थित कब्रिस्तान में शब-ए-बारात पर अपने अजीजों की कब्र पर फातिया पढते लोग। - फोटो : संवाद
कानपुर। शब-ए-बरात पर मंगलवार को लोगों ने अपने पुरखों की कब्रों पर रोशनी कर रब से मगफिरत की दुआ मांगी। सुबह से ही लोग अपने अजीजों की कब्रों की सफाई में जुट गए। शाम होते ही कब्रों को फूलों से सजाया, अगरबत्ती जलाई और इत्र डाला। यहां मोमबत्तियां जलाकर रोशनी की। घरों और मस्जिदों में सारी रात इबादत का सिलसिला जारी रहा। अकीदतमंदों ने कहीं मिलादें और कहीं दरूदो सलाम पढ़ी। चुन्नीगंज, ईदगाह, कर्नलगंज, बाबूपुरवा सहित सभी कब्रिस्तानों में लोगों का देर रात तक आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

शहर के बकरमंडी, ग्वालटोली, सुजातगंज, जाजमऊ, हलीम कॉलेज सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलसों का आयोजन हुआ। उलेमाओं ने लोगों से कहा कि गरीबों की मदद करें और बिना वजह घूमने-टहलने में समय बर्बाद न करें। बकरमंडी में आयोजित जलसे में शहरकाजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने लोगों से कहा कि शब-ए-बरात की रात में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और गुनाहों की माफी मांगें और जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। यदि खाना उपलब्ध न हो तो राशन की किट दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस रात अल्लाह की रहमत अधिक होती है और मांगी गई दुआएं कबूल होती हैं। मौके पर मौलाना उबैदुल रहमान, कारी कासिम हबीबी, सगीर आलम हबीबी, मौलाना शाह आलम, मुफ्ती रफीक अहमद, मुफ्ती हनीफ बरकाती, हाफिज कफील हुसैन, अफजाल अहमद, इखलाक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बेगमपुरवा ईदगाह के बाहर पार्षद अकील शानू की ओर से लगाए गए कैंप में लोगों को चाय और पानी का वितरण किया गया। मौके पर क्षेत्रीय विधायक हसन रूमी, मो मेराज, अयान खान, नौशे खान, शमशुल अंसारी, शमीम सिद्दीकी, दानिश अख्तर, जिब्रान उस्मानी और हमजा अंसारी मौजूद रहे। ईदगाह के आसपास का अतिक्रमण हटाया गया और साफ-सफाई का काम भी पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed