फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The grand finale of the Smart India Hackathon will be held at PSIT, with 21 teams from across the country participating.

Kanpur News: पीएसआईटी में होगा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले, देशभर से जुटेंगी 21 टीमें

Sat, 06 Dec 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The grand finale of the Smart India Hackathon will be held at PSIT, with 21 teams from across the country participating.
कानपुर। भारत सरकार की नवाचार प्रतियोगिता स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले आठ और नौ दिसंबर को होगा। इसके लिए देश भर में 59 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। शहर में जिम्मेदारी पीएसआईटी को मिली है जिसमें देश भर से 21 टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


यह जानकारी संस्थान के ग्रुप निदेशक डॉ. मनमोहन शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि तथा विधायक नीलिमा कटियार विशिष्ट अतिथि होंगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुड़कर हैकाथॉन के औपचारिक उद्घाटन को संबोधित करेंगे। प्रो. शुक्ला ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एआईसीटीई और नवाचार प्रकोष्ठ की ओर से हैकाथॉन का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शिक्षा मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, रेल मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पर्यावरण एवं वन विभागों की ओर से युवाओं को समाधान के लिए समस्याएं दी जाती हैं।

इसके साथ ही महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात जैसे कई राज्य सरकारें भी स्मार्ट सिटी प्रबंधन, डिजिटल सेवाओं का विस्तार, कृषि उत्पादकता, यातायात नियंत्रण, जल संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की समस्याओं का हल मांगती हैं।


प्रो. शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष पीएसआईटी को सॉफ्टवेयर एडिशन के ग्रैंड फिनाले के नोडल सेंटर के रूप में चयनित किया गया है। पंजाब, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से कुल 21 श्रेष्ठ टीमें संस्थान में पहुंचेंगी और 36 घंटे तक समाधान प्रस्तुत करेंगी। समापन समारोह में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी शामिल होकर विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed