फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the Gram Panchayat secretaries accused the BDO of indecent language in Kannauj

Kannauj: ग्राम पंचायत सचिवों ने किया बैठक का बहिष्कार, बीडीओ पर लगाया अमर्यादित भाषा का आरोप

Wed, 02 Nov 2022 12:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Nov 2022 12:00 AM IST
सार

तालग्राम विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिवों ने समीक्षा बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान बीडीओ पर अमर्यादित भाषा का आरोप लगाया गया। वहीं, पीड़ित ग्राम पंचायत सचिव बृजेश कुमार की आंखों से आंसू छलक आए।

विज्ञापन
the Gram Panchayat secretaries accused the BDO of indecent language in Kannauj
पंचायत सचिवों से वार्ता करते ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह गौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तालग्राम विकास खंड में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सचिवों ने बीडीओ पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। भाषा शैली से आहत सचिवों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। पीड़ित सचिव की आंखों से आंसू भी निकल आए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने पंचायत सचिवों और बीडीओ को बंद कमरे में बैठाकर मामले को रफा-दफा करा दिया। मंगलवार को तालग्राम बीडीओ अखिलेश तिवारी सभी ग्राम पंचायत सचिवों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


सचिव बृजेश कुमार का आरोप है कि बीडीओ ने ग्राम पंचायत सकरवारा में केयर टेकर मामले में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। बृजेश कुमार ने बताया कि आत्म सम्मान पर ठेंस पहुंचने की वजह से उसकी आंखों में आंसू आ आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह माजरा देखकर पंचायत सचिव बैठक से उठकर बाहर निकल आए। पंचायत सचिवों की ओर से बैठक का बहिष्कार करने की जानकारी ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह को दी। उसके बाद पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर ने मामले को किसी तरह शांत कराया।

डिफॉल्टर के बाद दी जातीं हैं शिकायतें
ग्राम पंचायत सचिवों ने बताया कि कोई भी शिकायत जब डीएम के यहां से डिफॉल्टर हो जाती है, तब निस्तारण के लिए दी जाती है। साथ ही महज 15 मिनट का समय दिया जाता है। सचिवों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को यह भी बताया कि सोमवार की शाम को भी बीडीओ ने कई साथियों के साथ मोबाइल पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed