{"_id":"6a57f274f0ed253bc00e62ce","slug":"the-government-team-will-visit-the-cmo-office-again-for-documents-kanpur-news-c-362-1-ka11001-151860-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शासन की टीम दस्तावेज के लिए फिर आएगी सीएमओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शासन की टीम दस्तावेज के लिए फिर आएगी सीएमओ कार्यालय
विज्ञापन
कानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपकरणों और दवाओं की खरीद में कथित भ्रष्टाचार के मामले की परतें खोलने के लिए जांच कमेटी जल्द ही दोबारा दस्तक देगी। मंगलवार को कार्यालय पहुंची टीम ने कई अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान लिए थे। कुछ दस्तावेजों को साथ ले गई थी। कई फाइल और कागजात को लेने के लिए टीम फिर शहर आएगी।
सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने 2025 में खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाते हुए फर्म का टेंडर कैंसिल कर दिया था। फर्म ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और सीएमओ पर रुपये लेने के आरोप लगाए। कोर्ट ने इस पर जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई। इसमें विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य धीरेंद्र सचान, डायरेक्टर प्रशासन निधि गौतम और वित्त नियंत्रक दीपक कुमार शामिल हैं।
मंगलवार को टीम सीएमओ कार्यालय में दस्तावेजों की जांच करने और बयान लेने के लिए आई। सूत्रों के मुताबिक फाइलों की भारी संख्या और जटिलता के कारण एक दिन में सारे दस्तावेज नहीं मिल सके। बुधवार को पूरे दिन सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों के बीच चर्चा जारी रही। सुबह से लेकर दोपहर सभी टीम के आने का इंतजार करते रहे।