{"_id":"6ad28b5dd99a88a517015b2f","slug":"the-government-has-sought-a-report-on-the-doctors-private-practice-case-kanpur-news-c-362-1-ka11001-158923-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्राइवेट प्रैक्टिस मामले में शासन ने मांगी आख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्राइवेट प्रैक्टिस मामले में शासन ने मांगी आख्या
विज्ञापन
कानपुर। हैलट सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ड्यूटी के दौरान प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामले में अब शासन ने संज्ञान लिया है। मामले में अस्पताल प्रशासन से जांच कराकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। दो सप्ताह पहले ब्लॉक में न्यूरोलॉजी के डॉक्टर की ओर से प्राइवेट प्रैक्टिस करने की शिकायतें अस्पताल प्रशासन को मिली थीं।
मामले में नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने प्राचार्य डॉ. संजय काला को अवगत कराया था। इसके बाद अब शासन ने संज्ञान लिया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि शासन की ओर से पत्र आया है। जांच कराकर शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।