फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The goals of the Nipun Bharat Mission were reviewed in the meeting of the Teachers' Complex.

Kanpur News: शिक्षक संकुल की बैठक में हुई निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा

Wed, 19 Aug 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The goals of the Nipun Bharat Mission were reviewed in the meeting of the Teachers' Complex.
सरवनखेड़ा। प्राथमिक शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को परिषदीय स्कूलों में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय सीधामऊ व संविलियन विद्यालय स्योदा में बीएसए ने प्रतिभाग कर शैक्षिक गुणवत्ता व निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक संकुल बैठकों का आयोजन केवल कागजी कार्रवाई या औपचारिकता मात्र न रहे। इन्हें विद्यालयों की अकादमिक समस्याओं और बच्चों के सीखने के स्तर में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा का मंच बनाया जाए। केवल आंकड़े प्रस्तुत करने के बजाय कक्षाओं की वास्तविक स्थिति, बच्चों की उपस्थिति और अधिगम स्तर की बाधाओं को चिह्नित कर समाधान निकालें। प्राथमिक स्तर के प्रत्येक छात्र को भाषा और गणित की बुनियादी समझ में दक्ष बनाने के लिए शिक्षण रणनीतियों पर बल दिया गया। बीएसए ने शिक्षण में टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) के नियमित प्रयोग और बाल केंद्रित गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक बच्चे की प्रगति का मूल्यांकन कर पीछे छूट रहे विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

बताया कि सशक्त राष्ट्र की नींव प्राथमिक कक्षाओं में रखी जाती है। निष्ठा और नवाचार से प्रयास करने पर जिले का हर विद्यालय समय से निपुण विद्यालय बनेगा। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने शिक्षकों से दिए गए निर्देशों का पालन कर विद्यालयों को निपुण बनाने को कहा। अंत में उपस्थित शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों ने दिए गए निर्देशों के अनुपालन का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed