फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The girls revealed the principal's misconduct in their recorded statements.

Kanpur News: कलमबंद बयान में बच्चियों ने बताई प्रधानाचार्य की करतूत

Thu, 09 Jul 2026 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The girls revealed the principal's misconduct in their recorded statements.
कानपुर। पांच दिन पूर्व पनकी में तीन बच्चियों के साथ प्री-स्कूल में की गई अश्लीलता के मामले में बुधवार को कलमबंद बयान कराए गए। इसमें आठ से नौ साल की तीनों बच्चियों ने स्कूल के प्रधानाचार्य की गंदी हरकतें बयां की है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि अभी बयानों का अवलोकन नहीं किया गया है। फिलहाल आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को पनकी में रहने वाली कक्षा चार की छात्रा ने कोचिंग जाने से मना कर दिया था। अभिभावकों ने उससे कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि टीचर ब्रजेश पाल जो कि प्री-स्कूल के प्रधानाचार्य भी है उससे अश्लीलता करते हैं। बच्ची की दो सहेलियों ने भी उनके साथ ब्रजेश की ओर से की गई अश्लीलता की बात बताई। आरोपी अपने मकान में ही प्री-स्कूल चलाता है, जिसमें तीनों बच्चियां पढ़ने के अलावा उसी से कोचिंग भी पढ़ती हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर अभिभावकों का आरोप है कि पकड़े जाने के बाद भी आरोपी करीबी लोगों के माध्यम से उन्हें मामले में समझौता करने के लिए डरा-धमका रहा है। इस संदर्भ में डीसीपी का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो आरोपी के दर्ज रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों से ब्रजेश की हरकतें सुनने के बाद अभिभावकों की तहरीर पर पनकी पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया था। बुधवार को तीनों बच्चियों के 164 के बयान कराए गए। बच्चियों ने मजिस्ट्रेट को बताया कि किस तरह ब्रजेश उन्हें पढ़ाने के बहाने अश्लीलता करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed