फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The girls marriage was fixed, then the uncle pasted objectionable posters in the village, report filed on Accu

UP: युवती की शादी तय हुई...तो फूफा ने गांव में चिपकाए आपत्तिजनक पोस्टर, मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Jul 2023 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Jul 2023 03:11 PM IST
सार

Ghatampur News: सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी फूफा पर पहले से रिपोर्ट दर्ज है। दोबारा शिकायत मिली है। पूरे प्रकरण के साथ पोस्टरों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
The girls marriage was fixed, then the uncle pasted objectionable posters in the village, report filed on Accu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की शादी तय होने पर विरोध में फूफा ने गांव में कई जगह आपत्तिजनक पोस्टर चिपका दिए। युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आरोपी फूफा ने पहले भी पोस्टर लगाए थे। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन

अब गांव में दोबारा पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पुलिस पोस्टर की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी युवती की मां ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। दो माह पहले गोदभराई और बरीक्षा की रश्म की थी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी कानपुर देहात के नबीपुर निवासी बेटी के फूफा कुलदीप कपूर को हुई तो वह विरोध करने लगा। उसने जहानाबाद जाकर वर पक्ष के लोगों से शादी तोड़ने को कहा और लड़के को मोबाइल फोन पर कॉल व मैसेज करके बेटी के बारे में भड़काया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के खिलाफ दोबारा पोस्टर लगाए
गांव में आपत्तिजनक पोस्टर भी लगवाए। 28 जून को आरोपी फूफा कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब गांव में बेटी के खिलाफ दोबारा पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर में युवती की शादी पहले से दूसरी जगह पक्की होने, घरवालों द्वारा जबरन शादी करने की बात लिखी है।

फूफा पर पहले से दर्ज है रिपोर्ट
साथ ही, फूफा द्वारा युवती की पढ़ाई-लिखाई में रुपये खर्च करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। उधर, सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी फूफा पर पहले से रिपोर्ट दर्ज है। दोबारा शिकायत मिली है। पूरे प्रकरण के साथ पोस्टरों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed