फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The girl was beaten up for resisting rape, the police clashed with her

Kanpur News: दुष्कर्म का विरोध करने पर युवती को पीटा, पुलिस ने टकराया

Mon, 10 Mar 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The girl was beaten up for resisting rape, the police clashed with her
कानपुर। कोहना थानाक्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले युवक ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बेटी की चीख पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची कैंसर पीड़ित मां के पेट में आरोपी की पत्नी ने लात मार दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। अब रिपोर्ट दर्ज कर कोहना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



पीड़ित युवती ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले मोनू गौतम ने 24 फरवरी को घर में घुसकर उसे पीछे से दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर जब कैंसर पीड़ित बुजुर्ग मां बीच बचाव करने पहुंची तो माेनू ने उन्हें धक्का दे दिया। मौके पर पहुंची मोनू की पत्नी रेनू ने गालीगलौज करते हुए मां के पेट में लात मार दी।
विज्ञापन


आरोप है कि जब वह मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां मौजूद सिपाही ने पहले सुलह के लिए दबाव बनाया। अगले दिन मेडिकल कराने की बात कही। एक सप्ताह थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता अपनी मां संग पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। इसके बाद कोहना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed